कहते हैं शादी सात जन्मों का बंधन है। इस बंधन में सात फेरों को लेते समय कुछ शर्तें भी होती हैं जो सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के बीच की बात होती है, लेकिन इस आधुनिक ज़माने में कुछ लोग अपनी खुद की शर्तों पर शादी कर रहे हैं।
इसी तरह का शादी के कॉन्ट्रैक्ट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस कॉन्ट्रैक्ट वाली शादी में दुल्हन ने ऐसी-ऐसी शर्तें रखी हैं कि अब कई लड़कियां बोल रही हैं कि वे भी ऐसी ही शर्तें रखेंगी।
क्या है वो 8 शर्तें?
इस वायरल क्लिप में दूल्हा-दुल्हन एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रहे हैं, जिसमें अंग्रेजी में आठ शर्तें लिखी हैं। पहली शर्त है कि दोनों महीने में सिर्फ एक पीत्जा खाएंगे।
दूसरी शर्त के मुताबिक दूल्हे को हमेशा घर के खाने के लिए हां कहना पड़ेगा। तीसरी शर्त दुल्हन के लिए है, जिसके अनुसार उसे शादी के बाद हमेशा घर में साड़ी पहननी पड़ेगी।
चौथी शर्त में लिखा है कि दूल्हा नाइट पार्टी तो कर सकता है, लेकिन सिर्फ अपनी पत्नी के साथ। पांचवी शर्त है कि दोनों को रोज जिम जाना ही होगा।
छठी शर्त है कि दूल्हे को हर रविवार नाश्ता बनाना होगा। सातवीं शर्त के मुताबिक दूल्हे को हर पार्टी में दुल्हन की सुंदर तस्वीरें खींचनी होगी। आठवीं शर्त में लिखा है हर 15 दिन में दूल्हे को उसे शॉपिंग पर लेकर जाना होगा।
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल wedlock_photography_assam से 22 जून को शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शवन में लिखा- शादी का कॉन्ट्रैक्ट। इस क्लिप को अब तक 40.6 मिलियन व्यूज और 1.9 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो