असुन्सियोन (पैराग्वे)। आमतौर पर जेल से भागने के लिए कैदी अलग-अलग उपाय करते हैं। कभी एक चम्मच से ही सुरंग खोद दी, तो कहीं कोई हथकड़ी लगी होने के बाद फरार हो गए।
अब एक शख्स ने जेल से भागने के लिए जो किया वो जरा फ़िल्मी है। ये जनाब महिला के गेटअप में जेल से फरार हुए लेकिन बदकिस्मती धर लिए गए। मामला लैटिन अमेरिकी देश पैराग्वे का है।
इस कैदी का नाम सीजर ऑर्टिजू (César Ortíz) है। पैराग्वे के लोग उन्हें Gordito Lindo या Cute Chubby के नाम से भी जानते हैं। खबरों के मुताबिक, जेल में उनसे मिलने एक महिला आई थी। सीजर उस महिला के साथ प्राइवेट रूम में गए।
इसके कुछ ही टाइम बाद सीजर ने अंदर ही ब्लाउज और ब्लू स्कर्ट पहन लिया। यहां तक कि उसने नाखूनों पर नेल पॉलिश तक भी लगा ली। फेक आईलैशेज लगाया और चेहरे पर मेकअप करने के साथ-साथ उसने विग लगा लिया। सीजर ने पूरा महिला का रूप धर लिया।
नोटिस नहीं कर पाए लोग
महिला के गेटअप में सीजर कुछ चेक प्वाइंट्स को बड़ी आसानी से पार कर गए। किसी ने उनकी इस गलती के बारे में नोटिस भी नहीं किया। इसके बाद उन्होंने जेल के एग्जिट गेट का दरवाजा खोला, पर किस्मत इतनी अच्छी नहीं थी।
जेल से कुछ ही दूरी पर सीजर को पुलिस ने फिर पकड़ लिया। उनके साथ तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। सभी पर सीजर को जेल से भगाने में मदद करने का आरोप लगा है।
किया गया कहीं और शिफ्ट
इस घटना के बाद हडकंप मच गया। अब सीजर को भी दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं सीजर की प्रेमिका ने इस बात को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है। उन्होंने उसी जेल में सीजर को ट्रांसफर करने की बात कही है।
जानकारी के लिए बता दें कि सीजर, लैटिन अमेरिकी ड्रग डीलिंग गैंग Rotela Clan का सेकंड लीडर इन कमांड है। पैरग्वे में ड्रग ट्रेड को कंट्रोल करने के लिए जंग जारी है।