नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव हुए थे। वहीं, झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। अब दोनों ही राज्यों के चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को सामने आ रहे हैं। चुनाव परिणाम के रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर जलेबियां छानी जा रही हैं।
रुझान का क्या है हाल?
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम सामने आने लगे हैं। 9 बजकर 30 मिनट तक सामने आए रुझानों में महाराष्ट्र में महायुति आगे चल रही है और महाविकास अघाड़ी पीछे है। महाराष्ट्र में शुरुआती रुझान में भाजपा+ को बहुमत मिल गया है। वहीं, झारखंड में जेएमएम+ को रुझानों में बहुमत मिल चुका है।
VIDEO | Jalebis being prepared at BJP headquarters in New Delhi, ahead of the counting of votes in Maharashtra and Jharkhand. #MaharashtraElection2024 #JharkhandElection2024 #ElectionResults2024WithPTI pic.twitter.com/RD4kKmB5Xx
— Press Trust of India (@PTI_News) November 23, 2024