पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी ने दूसरी सूची में घोषित मैनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट के उम्मीदवार को बदलते हुए अब दालिम रॉय को मैदान में उतारा है।
नई सूची के अनुसार, सिताई सीट से आशुतोष वर्मा, नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी से अरिजीत रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है।
बागदा सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को मैदान में उतारा गया है, जिससे इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। वहीं हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संतोष पाठक को कोलकाता के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

