महिलाओं के लिए शादी की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 21 करने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव की मंजूरी को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का विवादित बयान सामने आया है। बर्क ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र सीमा बढ़ाने से वो और ज्यादा आवारगी करेंगी।
बता दें, गुरुवार को कैबिनेट ने लड़कियों की शादी की उम्र सीमा लड़कों के बराबर यानी 21 साल करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी है। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान में तालिबान पर कब्जे की तुलना भारत में ब्रिटिश राज से कर दी थी। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि हिंदुस्तान में जब अंग्रेजों का शासन था और उन्हें हटाने के लिए हमने संघर्ष किया, ठीक उसी तरह तालिबान ने भी अपने देश को आजाद किया।