ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए। वे ग्वालियर के एयरपोर्ट से सीधे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के निवास पर पहुंचे। जहां उनके प्रद्युमन सिंह तोमर के बड़े भाई देवेंद्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि दी है। करीब 15 मिनट तक वह प्रद्युमन सिंह तोमर के यहां पर रुके।
मीडिया से बात करते हुए सीएम मोहन ने कहा, दिवंगत देवेंद्र सिंह तोमर को वे श्रद्धांजलि देने के लिए आएं थे। भगवान महाकाल के चरणों में उन्हें स्थान दें। देवेंद्र सिंह तोमर एक अच्छे राजनीतिक थे।आपको बता दें कि प्रद्युमन सिंह तोमर के भाई देवेंद्र सिंह तोमर का निधन नौ दिसंबर को हुआ था।इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को मिली बड़ी सौगात को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना को लेकर कहा, इस लिंक परियोजना का आदरणीय स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने सपना देखा था, लेकिन विरोधियों ने ये होने नहीं दिया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सपना साकार कर दिया और हर घर में पानी किसानों को उनकी फसल के लिए भरपूर जल उपलब्ध होगा। मध्यप्रदेश इकलौता राज्य बना, जिसमें दो नदी जोड़ों अभियान में हिस्सा लिया है। ऐसे मध्यप्रदेश के 11 जिले जिसमें सबसे बड़ा लाभ ग्वालियर चंबल अंचल को होने वाला है।25 दिसंबर अटल जी की जयंती पर फिर पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश में आने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी केन बेतवा नदी जोड़ो अभियान का शुभारंभ करेंगे।