सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र में एक ज्वैलरी की दुकान में युवक द्वारा बाली चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक 2 ग्राम की सोने की बाली चुरा कर अपने जूते में छिपाता हुआ CCTV कैमरे में कैद हो गया।
जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दुकान पर आभूषण देखने पहुंचा था। इसी दौरान मौका पाकर उसने बाली चुरा ली। जब सर्राफा व्यापारी ने CCTV फुटेज देखा तो पूरी करतूत कैमरे में कैद मिली।
व्यापारी ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। फुटेज सामने आने के बाद आरोपी युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी काजी कमालपुर का रहने वाला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।