रायबरेली। उप्र के रायबरेली जनपद से एक हादसे की खबर है। यहां बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर गुरबक्शगंज के खगरिया खेड़ा गांव के पास बुधवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर चाय की गुमटी पर खड़े लोगों को रौंदते हुए खंती में चला गया।
हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जिसमे तीन लोगों की पहचान कराई जा चुकी है, चौथे शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। तीन डेड बॉडी की पहचान ललई, लल्लू और रविंद्र के रूप में हुई है। सभी मृतक खागिया खेड़ा के बताए जा रहे हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि खगिया खेड़ा गांव के लोग गुमटी पर चाय पीने के लिए खड़े थे। चार से पांच लोगों के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि लोगों की मदद के लिए टीम लगाई गई। क्रेन से डंपर को हटाया जा रहा है।
accident in Rae Bareli, Rae Bareli accident, accident in up latest news, accident in Rae Bareli news,