लखनऊ। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हजारों सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) साइकिल यात्रा शुरू की। यात्रा में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर पहले से सुरक्षा से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अखिलेश यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से साइकिल से जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाएंगे।
अपनी यात्रा को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि आज है PDA साइकिल यात्रा ‘सामाजिक न्याय’ होगा पक्का, जब घूमेगा बदलाव का चक्का!
आज है PDA साइकिल यात्रा :
‘सामाजिक न्याय’ होगा पक्का
जब घूमेगा बदलाव का चक्का! pic.twitter.com/adtElsV9at— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 30, 2023
एक्सप्रेव वे पर पहले से ही इसके पुख्ता इंतजाम कर लिए गए थे हालांकि, एक लेन बंद होने से दूसरी तरफ लंबा जाम लग गया। रास्ते में ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।