लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 की वीआईपी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान नवरात्र में करेंगे। एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि जिस भी दल के साथ बहुजन समाज खड़ा हो जाता है। वो चुनाव जीत जाता है।
लखनऊ में आयोजित इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वीआईपी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान नवरात्र पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में केंद्र से भाजपा की विदाई तय है।
उन्होंने कहा कि सच्चाई यही है कि बहुजन समाज जिस दल के साथ खड़ा हो जाता है उस दल की सत्ता बन जाती है। आज आंकड़े बताते हैं कि पिछड़े, दलित और खासकर अल्पसंख्यक मुसलमान हर जगह पीछे हैं। आज हर समाज के लोग कह रहे हैं कि जातीय जनगणना हो और आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिले।