बठिंडा। मुक्तसर निवासी इकबाल दीप सिंह, रामपुरा (बठिंडा) निवासी रजनी रानी और अन्य के द्वारा रेलवे में नौकरी लगवाने का झूठा झांसा देकर आम लोगों से 6 लाख 60 हजार की ठगी का माम्मा सामने आया है।
इस मामले में थाना सिविल लाइन ने अमरिंदर सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की, जिसमें बैंक के जरिए अलग अलग तारीखों में 6 लाख 60 हजार की एंट्री दर्ज की गई है। मामले की गहराई से जांच करने पर ये दोषी पाए गए।
थाना सिविल लाइन मुख्य अफसर यादविंदर सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ आईपीसी ki dhara 420,120 -B ke तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई जाएंगी और उनको गिरफ्तार किया जाएगा।


