वैशाली। शराब कारोबारियों पर पुलिस नकेल कसने के लिए ताबड़तोड़ करवाई कर रही है। इसी कड़ी में वैशाली जिले के सराय थाने के पुलिस अधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर को अख्तियारपुर पटेढा के पास से जप्त किया जिसमें से बड़े पैमाने पर शराब कार्टून बरामद की गई है। इस दौरान सराय थाने के पुलिस अधिकारी ने एक चालक और खलासी को भी पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है।
बताया गया है कि हाजीपुर मुजफ्फरपुर मार्ग पर अख्तियारपुर पटेढ़ा के पास एनएच 22 पर एक कंटेनर खड़ा था। जिसको सराय पुलिस ने गुरुवार की देर रात में तलाशी ली जिसमें बड़े पैमाने पर शराब की कार्टून देख पुलिस भौचक्के हो गया। इसी दौरान पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया एवं थाने ले आई। ट्रक चालक और खलासी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में सराय थाना अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि अख्तियारपुर पटेरा के पास एनएच 22 और यूपी गाड़ी नम्बर कन्टेनर को तलाशी ली गई जिसमें रखा 2 हजार 345.92 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के वाड़वेर जिला के सवा गांव निवासी पेरा राम का पुत्र योग राम एवं ढालू राम का पुत्र बिंजा राम को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को पुलिस पता कर छापेमारी कर रही है।