चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मोगा रैली के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनका काफिला चंडीगढ़ स्थित आवास के लिए निकल गया है।
मोगा रैली के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की तबीयत सोमवार शाम मोगा रैली के बाद अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से एक दिन पहले ही छुट्टी मिली थी, लेकिन कुछ घंटों बाद ही रैली में शामिल होने के बाद सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। रात करीब आठ बजे उन्हें पुनः अस्पताल ले जाया गया।
सुरक्षा और स्वास्थ्य का रखा गया ध्यान
इससे पहले रविवार को संगरूर के धुरी में कार्यक्रम के दौरान उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने पर एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि उनकी स्थिति स्थिर है और अत्यधिक थकान के कारण उन्हें विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया था। चिकित्सा विशेषज्ञों ने सीएम भगवंत सिंह मान को आराम और नियमित निगरानी की सलाह दी है।