रिपोर्ट – अजय – बहराइच
बहराइच: जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरदत्तपुरवा गांव में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रकाश, के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई निरहू ने बताया कि पिछले 2-3 महीनों से प्रकाश का अपनी पत्नी, सास और साढू के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि सास ने प्रकाश के खिलाफ थाने में प्रताड़ना की शिकायत (एप्लीकेशन) भी दर्ज कराई थी।
जिससे वह काफी तनाव में था। मरने से पहले का युवक का वीडियो आया सामने इसी पारिवारिक कलह और मानसिक दबाव के चलते प्रकाश ने गांव के पास एक बाग में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों और विवाद की जड़ का पता लगाया जा सके।