अहमदाबाद। गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) ने जीएसटी विभाग के साथ जॉइंट ऑपरेशन में आज शनिवार को सूरत, अहमदाबाद, जामनगर, भरूच और भावनगर जैसे जिलों में 150 स्थानों पर छापेमारी की है। सूत्रों ने बताया कि इस जॉइंट ऑपरेशन में टैक्स चोरी और अंतरराष्ट्रीय मार्गों से पैसे के लेन-देन की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें
गुजरात: क्या खत्म होगा कांग्रेस का 27 साल का इंतजार? क्या कहता है सर्वे
भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, नेपाल में 6 की मौत
गुजरात में चुनाव पूर्व रिकॉर्ड नकदी बरामद
बता दें कि, सुरक्षा एजेंसियों ने गुजरात में विधानसभा चुनावों के दौरान रिकॉर्ड राशि की 71 करोड़ 88 लाख रुपये की बरामदगी की है। एजेंसियों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया था।
इसके तहत चुनाव की घोषणा के कुछ ही दिनों के भीतर गुजरात में 71.88 करोड़ रुपये की बरामदगी हुई जो 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए लागू आचार संहिता की पूरी अवधि के दौरान हुई 27.21 करोड़ रुपये की बरामदगी से कहीं ज्यादा है।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंद्रा पोर्ट पर ‘गलत घोषणा और आयात कार्गो में छिपाकर’ तस्करी किए जा रहे 64 करोड़ रुपये के खिलौने और सामान की बड़े पैमाने पर जब्ती की भी सूचना दी है। ईसी के मुताबिक, मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
दो चरणों में होगा चुनाव
गुजरात में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले यह छापेमारी काफी अहम मानी जा रही है। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। दो चरणों में 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को मतदान होगा। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।
Gujarat ATS, Gujarat ATS raid, Gujarat ATS raid news, Gujarat ATS raids 150 places,