मुरादाबाद। दिल्ली से कुंदरकी आ रहे कार सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों से सभी को बमुश्किल वाहन निकाला। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। जान गंवाने वालों में चालक भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इकराम की पत्नी नरगिस (48) बेटी अलफिया निवासी मुंबई कुंदरकी में हो रही शादी समारोह में भाग लेने के लिए आ रही थी।
उसके साथ उनकी भांजी सिमरन (20) भी मौजूद थी। कार को नरगिस के बहनोई शंभू चला रहे थे। दिल्ली से आने के दौरान देर रात कुंदरकी के पास उसकी कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर वाहनों की कतार लग गई।
बमुश्किल चारों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक तीनों महिलाएं दम तोड़ चुकी थी। कुछ देर उपचार चलने के बाद चालक ने भी दम तोड़ दिया। चारों की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।