मध्य प्रदेश के रीवा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति शिवम साहू पर अपनी पत्नी का निजी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और पोर्न साइट्स पर अपलोड करने का गंभीर आरोप है। आरोपी को समान पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पीड़िता का विवाह 10 मई 2025 को हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग कर परेशान करता रहा। शादी के वक्त 3 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपये दिए गए, लेकिन बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बनाया गया। दिसंबर 2025 में आरोपी ने पत्नी का निजी वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया और रिश्तेदारों को भेज दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने कथित रूप से बदनाम करने की धमकी दी।
आरोपी की आदत और गिरफ्तारी
जांच में पता चला कि आरोपी इंटरनेट पर आपत्तिजनक सामग्री देखने का आदी था और पोर्न स्टार बनने की चाहत के चलते यह घिनौना काम किया। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी मुंबई भाग गया था, लेकिन 12 फरवरी को हथियार लेकर ससुराल मऊगंज पहुंचा और परिवार को धमकाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, धमकी और निजी वीडियो वायरल करने सहित अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज़ी से की जा रही है और पीड़िता को कानूनी सुरक्षा प्रदान की जा रही है।