बेतिया। बिहार के बेतिया से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आ रही है। पति-पत्नी विवाद के चलते युवज ने गुस्से में बेटे को फंदे से लटका कर मार दिया और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटना बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के कंधवलिया गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार अजीमुल्लाह (33) गांव के चौक पर किराना दुकान चलाता था। उसे दो बेटी और एक बेटा है। पति-पत्नी के बीच विवाद में उसकी पत्नी करीब डेढ़ माह से अपने मायके में रह रही है। विवाद को लेकर दोनो के बीच तलाक देने की बात सामने आई है।
तीनों बच्चों को पालने और अपना व्यवसाय करने में भी अजीमुल्ला परेशान रहता था। इससे तंग आकर उसने बुधवार की शाम मकान के ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में पहले अपने पांच वर्षीय पुत्र अयान को फंदे से लटकाया। फिर खुद फंदे से लटक कर जान दे दी।
पत्नी को किया था वीडियो कॉल
बताया जा रहा है कि कांड करने से पहले अजीमुल्लाह ने वीडियो कॉल कर अपनी पत्नी को यह बता दिया था कि बेटे को फंदे से लटकाने जा रहा हूं। इसके बाद मै भी फंदे से लटक कर जान दे दूंगा। घटना की सूचना पर अजीमुल्लाह की पत्नी हरीरा अपने भाई तौसीफ के साथ दौडी भागी ससुराल पहुंची। फिर पति और बेटे का शव फंदे से उतारा गया।
इसी बीच घटना की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजी है। थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गाया है। घटना काफी दुखद है। मामले में जांच की जा रही है।