उज्जैन। ग्राम पंचायत रूपेटा, जनपद पंचायत खचरौद, जिला उज्जैन में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद जी गहलोत और केंद्रीय मंत्री श्री एल. मुरुगन जी ने भाग लिया।
इस अवसर पर शवदाह गृह एवं श्मशान घाट शेड, सामुदायिक भवन तथा नाग महाराज मंदिर परिसर में निर्मित शेड सहित अनेक जनहितकारी कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इस कार्यक्रम में ₹24.50 लाख की लागत से निर्मित सी.सी. रोड का लोकार्पण तथा ग्राम पंचायत रूपेटा के ग्राम पंचायत सेवा सदन (ग्राम पंचायत भवन) का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।
इस दौरान स्थानीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



