रांची। झारखंड जनता दल का विलय जनता दल (यूनाइटेड) में होगा। राजधानी रांची में 16 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीश कुमार के समक्ष पार्टी का विलय किया जाएगा। यह जानकारी झारखंड जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने दी है।
एक प्रेस वार्ता में गौतम सागर राणा ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सांप्रदायिक माहौल बढ़ाया जा रहा है जिसे खत्म करने की आवश्यकता है। इसी कड़ी को खत्म करने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर 16 अक्टूबर को पार्टी का विलय कर रहा हूं।
गौतम सागर राणा ने कहा विलय का यह कार्यक्रम रांची में पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष के समक्ष किया जायेगा। पार्टी विलय के उपरांत जेडीयू के सिद्धांतो को झारखंड के हर प्रखंड में पहुंचाने का लक्ष्य रखा जायेगा।