रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम सिंह मुंडा का निधन हो गया है। उन्होंने जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं, आज सुबह 11.30 बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास से शवयात्रा निकाली जाएगी।
हेमंत सोरेन ने जताया दुःख
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी के भाई, श्री भीमसेन मुंडा जी के निधन की सूचना मिलने से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं।