पटना। बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बाद गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में आरजेडी को को वोट नहीं देने के आरोप में राजद समर्थकों के द्वारा एक दलित परिवार की जमकर मार पिटाई की गई है जिसके बाद से बिहार में राजनीति तेज है।
जिस पर सम्राट चौधरी ने कहा यही है लालू प्रसाद यादव का गुंडाराज और आप जिस तरफ भी देखेंगे आपको चारों ओर वही दिखेगा की लालू प्रसाद यादव के गुंडे राज्य में चारों ओर दलितों को पिछड़ों को स्वर्ण समाज से लड़ाने का काम कर रहे हैं। दबाने का काम कर रहे हैं।
जबरदस्ती सत्ता छीनना चाहते हैं। उनकी इस आतंक से तंग आकर बिहार की जनता ने यह तय कर लिया है कि इस आतंक का राज्य समाप्त करके एनडीए को प्रचंड बहुमत से सत्ता में लाना है और कल के हुए मतदान में 121 सीटों में से 100 सीटों पर जीतने का काम बिहार की जनता ने किया है। इसके लिए मैं सबको धन्यवाद देता हूं और जो लोग भी अपराधी की तरह काम कर रहे हैं सबको जेल के अंदर जाना होगा।