लखनऊ। लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। निशांत गंज क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित होने वाली ‘निशांत गंज चैंपियंस ट्रॉफी’ का सीज़न 13 आगामी 15 फरवरी 2026 (रविवार) को राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड, निशातगंज में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट पिछले 13 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक आयोजित होता आ रहा है और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मो. ज़हीर ख़ान के नेतृत्व में यह एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न होगा। समिति में नितिन शाह और फखरे आलम सहित अन्य सदस्य भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस बार के सीज़न को भव्य बनाने की विशेष तैयारियां की गई हैं।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया है।
आयोजकों ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से कार्यक्रम की व्यापक कवरेज की अपील की है, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा और खेल भावना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
क्रिकेट प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में टूर्नामेंट को लेकर उत्साह का माहौल है। उम्मीद की जा रही है कि बड़ी संख्या में दर्शक ग्राउंड पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।