लखनऊ। महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का आज जन्मदिवस है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल हुए।
महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के सभी पदाधिकारियों व प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा आज शरद पूर्णिमा है। मान्यता है कि चंद्रमा आज सबसे अधिक चमकीला होता है और धरती के सबसे नजदीक होता है। इस धराधाम पर चांद जैसी शीतलता प्रदान करके रामायण की रचना करने वाले त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि की जयंती है।
यह भी पढ़ें
भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार
प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढाया गया: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम का साक्षात्कार हम सबसे करवाया, महर्षि ने भगवान राम पर पहला महाकाव्य ‘वाल्मीकि’ रचा था, इसके बाद दुनिया भर में इसी ग्रन्थ को आधार बनाकर भगवान राम के चरित्र को रचा गया। हमारा सौभाग्य है कि आज महर्षि वाल्मीकि का पावन जन्मोत्सव मना रहे हैं। इस अवसर पर मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य राममंदिर युद्धस्तर पर बन रहा है।
उन्होंने कहा महर्षि का पावन धाम उनकी तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में है। भगवान राम ने वनवास के समय सर्वाधिक समय चित्रकूट में ही व्यतीत किया था। उसी चित्रकूट में संत तुलसीदास की जन्मभूमि (राजापुर) भी स्थित है। हमारी सरकार ने दोनों पावन स्थलों को सौंदर्यीकरण करके पर्यटन स्थल के रूपमे विकसित करने कार्य किया है। लालापुर में पहाड़ी पर आसानी से जाने के किये रोपवे की भी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा मेरे सामने वाल्मीकि समाज के हित के लिए उनसे जुड़ी कुछ समस्याएं का प्रतिवेदन मुझे मिला है। हमने प्रदेश में इस समाज के लिए एक आयोग भी बनाया है और उसका चेयरमैन वाल्मीकि समाज के ही व्यक्ति को बनाया है। सफाई कार्मिकों के उत्थान के लिए राज्य व केंद्र सरकार के स्तर से जो कुछ अच्छा हो सके उसकी रिपोर्ट आयोग दे,हम सब उनके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।