मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Lok Sabha by-election) में सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। परिवार लगातार एकजुट होने की बात कह रहा है, परंतु शिवपाल सिंह यादव ने अपना रुख अब तक स्पष्ट नहीं किया है। मंगलवार को जारी सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में भी शिवपाल का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें
Dimple yadav ने किया नामांकन, अखिलेश बोले- होगी अब तक की सबसे बड़ी जीत
अमेजन करने जा रही बड़ी छंटनी, 10,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी
आज बुधवार दोपहर को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव करहल पहुंचे। यहां सिरसागंज मार्ग निवासी सर्वेश यादव एडवोकेट के निधन के बाद हुए शांति हवन में शामिल हुए। आयोजन के बाद मीडिया के सवालों के उन्होंने जवाब नहीं दिए, चुप्पी साधे रखी।
बुधवार दोपहर में शिवपाल सिंह यादव करहल पहुंचे तो मीडिया से दूरी बनाए रखी। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि स्टार प्रचारकों की सूची में उनका शामिल है, क्या वह डिंपल यादव के लिए वोट मांगेंगे? परंतु शिवपाल ने प्रश्न का कोई उत्तर नहीं दिया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद वह सीधे सैफई के लिए रवाना हो गए।
Mainpuri Lok Sabha by-election, Mainpuri Lok Sabha by-election news,