पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में दरभंगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दरभंगा जिले के वृहद आश्रय का निरीक्षण एवं उद्घाटन किया। साथ ही दरभंगा की आम जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके निराकरण के निर्देश दिए।
प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जिले को कई अन्य योजनाओं की भी सौगात दी। सीएम नीतीश कुमार ने वृहद आश्रय स्थल का लोकार्पण कर अपने प्रगति यात्रा का उन्होंने शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने वृहद आश्रय सथल का निरीक्षण कर अवलोकन किया।
सीएम के आगमन को देखते हुए हेलीपैड से लेकर दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था सख्त नजर आई। सीएम भराठी से सीघे सड़क मार्ग से सिमरी के चंसार पोखर और सिमरी पंचायत सरकार भवन के लिए रवाना हो गए। वृहद आश्रय स्थल के उद्घाटन के बाद सीएम चंसार पोखर में मत्स्य विपणन कीट का वितरण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों से भी मिलेंगे।