पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। उनके पक्ष में 130 वोट पड़े हैं। इस दौरान विपक्ष ने वॉकआउट कर लिया।
इधर-उधर करने के लिए लाखों रुपये देना चाहते थे
विधानसभा में अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि हमको तो बीच में तकलीफ हो गई। हम तो इन लोगों को इज्जत दिए हुए थे। लेकिन हमको बीच में पता चला कि ये लोग तो कमा रहे हैं। जब ये पार्टी (बीजेपी) हम लोगों के साथ थी, कभी इधर-उधर नहीं किया था।
हमें तो यह भी पता चला कि ये लोग अपने विधायकों को एक साथ रखे थे और बाकी को इधर-उधर करने के लिए लाखों रुपये देना चाहते थे। अब ये पैसा कहां से आया, हम इसकी जांच कराएंगे। याद रखिएगा कि आप लोगों की पार्टी ठीक नहीं कर रही है।
7 निश्चय मेरा ही आइडिया था, कोई और नहीं लाया
2015 में मैं सात निश्चय लेकर आया था… 7 निश्चय मेरा ही आइडिया था, कोई और नहीं लाया इसे। यह लोग भी उस समय हमारे साथ आए और शुरू में कोई गड़बड़ नहीं की। फिर कुछ समय बाद मैंने देखा कि इनके लोग काम नहीं कर रहे थे। तो दोबारा से मैं उनके साथ (एनडीए) चला गया।
हम अब पुरानी जगह पर आ गए हैं
CM नीतीश कुमार ने कहा कि हम अब पुरानी जगह पर आ गए हैं। अब हम कहीं नहीं जाएंगे। हम किसी को नुकसान नहीं करेंगे। हम आपके सबके हित में काम करेंगे। आप जिस समुदाय के लिए बोल रहे हैं उसके लिए भी हम काम करेंगे।