वैशाली। जिले के चांदपुरा ओपी क्षेत्र के चांदपुरा चांद गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण कराने को लेकर मिले रुपए की विवाद को लेकर एक युवक की हत्या उसके ही साडू ने दोस्त के मिलकर कर दी है। जिसको लेकर युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि की घटना को लेकर चांदपुरा ओपी थाना के पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है एवं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
क्या है मामला क्यो हुई हत्या .?
बताया गया है कि चांद पूरा चांद गांव निवासी शिव शंकर पासवान के 22 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार और उसकी पत्नी काजल कुमारी की ज्वाइंट खाते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना का रुपया तीन किस्तों ने आया था। इसी पैसे से मृतक रमेश कुमार ने अपने घर का निर्माण कराया था। इसी बीच उसकी पत्नी काजल कुमारी ने आवास योजना का ही रुपया अपने मायके वालों को दे दिया था। जब निर्माणधीन मकान का कार्य पूरा करने को लेकर जब पैसा की मांग किया तो उसके ससुराल वालों ने युवक के साथ मारपीट की थी। इसी को लेकर जब घर मे विवाद हुई थी।
पत्नी साडू और उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप
इस संबंध में मृतक रमेश कुमार के पिता शिव शंकर पासवान ने बताया कि बीते गुरुवार की दोपहर में रमेश के बड़े साडू और उसके दोस्त घर आये थे। तभी तीनों मिलकर पार्टी सार्टी किया और देर रात में ही उसकी हत्या कर शव को दीवार की कील के सहारे शव को खड़ा कर भाग गया था। जब शुक्रवार की सुबह देखा को उसका शव दीवार के कील के सहारे खड़ा पाया गया। जिसको लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद चल पुरा थाने के पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है एवं मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहा है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में चंदपुरा उपाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार वालों के द्वारा घटना की जानकारी मिला तो संदिग्ध परिस्थिति में युवक की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेडिकल बोर्ड गठन कर वीडियोग्राफी के जरिए उसकी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों का आरोप है उसकी पत्नी काजल कुमारी और उसके रिस्तेदार द्वारा हत्या की गई हैं। मृतक के पत्नी और एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।