Report: pawan kumar singh
प्रतापगढ़। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है, वहीं दूसरी ओर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को ठंड से राहत दिलाने के लिए सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रतापगढ़ जिले के गड़वारा नगर पंचायत में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गड़वारा नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सचिन सिंह शोलू द्वारा आयोजित इस कंबल वितरण कार्यक्रम में करीब 5 हजार गरीब परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह भी उपस्थित रहीं और उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी सचिन सिंह शोलू ने बताया कि यह सेवा-समर्पण अभियान पिछले कई वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है।
कुल मिलाकर यह कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ, जहां प्रशासन और समाजसेवियों की सहभागिता से मानवता की मिसाल पेश की गई।