पटना। भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब की स्थापना 1980 अगस्त में हुई थी। भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों की पत्नियों द्वारा संचालित यह महिला क्लब अपनी स्थापना के समय से ही समाज के वंचित वर्ग जैसे- दिव्यांग जन, अनाथ व वृद्ध जनों एवं महिला वर्ग के उत्थान, शिक्षा और कल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है।
इस कार्यक्रम में महिला क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के दुकान और स्टाल संस्थानों लगाए गए। इस कार्यक्रम में मोमबत्ती, हस्तशिल्प उत्पाद बिक्री आदि उत्पाद प्रदर्शन एवं बिक्री के स्टाल लगाए गए।
कार्यक्रम में श्रीमती विभा दीक्षित, शिवम दीक्षित मुख्य महाप्रबंधक एसबीआई पटना मंडल के अध्यक्ष के रूप में लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है इसके माध्यम से जो धन अर्जित किया जाएगा उसे समाज के विभिन्न वर्गों में कल्याण के लिए किया जाएगा। श्रीमती विभा दीक्षित ने कहा कि हम लगातार महिलाओं के काम के लिए लगातार आगे बढ़े हैं और बढ़ते रहेंगे।
SBI Women Club, SBI Women Club Patna,