यूपी के मथुरा में माहौल गर्म हो चुका है। मस्जिद पर जलाभिषेक के एलान के चलते कृष्ण की नगरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 6 दिसंबर को हिन्दू संगठनों ने शाही मस्जिद पर जलाभिषेक का एलान कर दिया। इस एलान के बाद प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। मस्जिद के आस पास उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी के जवान समेत आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
शहर में धारा 144 लागू
मस्जिद में प्रवेश करने वाले लोगों का प्रमाण पत्र देखा जा रहा है, साथ ही लोगों की तलाशी भी ली जा रही है। तलाशी के बाद ही मस्जिद के आस पास जाने की अनुमति दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रख रही है।
Also Read-नागालैंड में सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 नागरिकों की गई जान, एक जवान की भी हुई मौत
एएसपी मथुरा ने बताया कि ‘अब तक सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने पर शहर के गोविंदनगर और कोतवाली पुलिस थाने में 4 अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। हमारी टीम सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान और शाही ईदगाह मस्जिद परिसर के आसपास गाड़ियों की आवाजाही बाधित रहेगी। बकायदा इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।’