रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार और सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं और उनका सफाया निश्चित है। विष्णु देव साय ने कहा, यह नक्सलियों द्वारा किया गया कायरतापूर्ण कृत्य है। सरकार और सुरक्षा बल उनके खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं और उनका सफाया निश्चित है। वे ऑटो एक्सपो और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, यह 8वां एक्सपो है और छत्तीसगढ़ में लगातार नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। पिछले कुछ सालों में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 18 फीसदी की ग्रोथ हुई है। ऐसा लग रहा है कि पिछले साल राज्य में 10 हजार वाहन बिकने का रिकॉर्ड इस साल बढ़कर 20 हजार हो जाएगा। इसकी वजह मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना है। 150 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों तक 50 हजार करोड़ रुपए पहुंच रहे हैं, दोपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ रही है और इसलिए राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।