मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मंगलवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तस्करी के प्रयासों को नाकाम कर दिया है। एजेंसी दो विदेशी नागरिकों सहित चार को गिरफ्तार किया है। उनसे सत्तर करोड़ रुपये की कीमत का सात किलोग्राम कोकीन बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने एक आरोपी के पास से पांच गोलियों के साथ एक बंदूक भी बरामद की, जो कानूनी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। हथियार को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। ये चारों घटनाएं पिछले दो दिनों में हुई हैं।
उन्होंने बताया कि डीआरआई की एक टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जो अपने ट्रॉली बैग में कोकीन छिपाकर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। अलग से, यह पाया गया कि चार वाहकों ने (कोकीन) ड्रग कैप्सूल निगल लिया था। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया और कैप्सूल निकाले गए।