मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) को बड़ा झटका लगा है। सुभासपा प्रत्याशी रमाकांत कश्यप का नामांकन निरस्त हो गया है। वैध और अवैध नामांकन पत्रों की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर चस्पा करा दी गई है।
उपचुनाव के लिए किए गए 13 नामांकन पत्रों की शुक्रवार को जांच की गई। पूरे दिन अधिकारी नामांकन पत्रों की जांच में जुटे रहे। देर शाम डिंपल यादव और रघुराज शाक्य समेत छह नामांकन वैध पाए गए। सुभासपा प्रत्याशी समेत सात नामांकन निरस्त कर दिए गए।
यह भी पढ़ें
अखिलेश के लिए गढ़ बचाने की चुनौती, शिवपाल यादव से आज की मुलाक़ात
इमरान खान पर फिर हो सकता है जानलेवा हमला, पाकिस्तानी कोर्ट ने जताई आशंका
बता दें कि उपचुनाव के लिए 10 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी । इसमें सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य, सुभासपा प्रत्याशी रामाकांत कश्यप समेत कुल 13 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
शुक्रवार को इन नामांकन पत्रों की जांच कराई गई। जांच में छह नामांकन वैध पाए गए और सात अवैध पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।उपचुनाव के लिए दाखिल जो नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए हैं, उन्हें नाम वापसी के लिए एक और मौका मिलेगा। 21 नवंबर तक कोई भी प्रत्याशी जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने प्रस्तुत होकर नामांकन वापस ले सकेगा।
इन प्रत्याशियों के नामांकन वैध
डिंपल यादव-सपा।
रघुराज सिंह शाक्य-भाजपा।
भूपेंद्र धनगर-राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी।
सुषमा देवी-निर्दलीय।
प्रमोद यादव-भारतीय कृषक दल।
सुरेश चंद्र-निर्दलीय।
इनके पर्चे हुए निरस्त
रमाकांत कश्यप- सुभासपा।
सुनील मिश्रा- सर्व समाज जनता पार्टी।
उर्मिला भारती-वोटर्स पार्टी इंटनरेशनल।
कपिंजल-भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी।
रामकुमार-निर्दलीय।
महेश चंद्र शर्मा-निर्दलीय।
विद्यावती-निर्दलीय।
Shock to SBSP in Mainpuri by-election, SBSP candidate nomination canceled, Shock to SBSP,