शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं मुकेश अग्निहोत्री डेप्युटी सीएम बने हैं। शपथग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डेप्युटी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कांग्रेस के वादे के मुताबिक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को मंजूरी दे दी जाएगी। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी। आज हमने बीजेपी का विजय रथ बंद कर दिया है।’
हिप्र: कांग्रेस का फॉर्म्युला तय, दो डेप्युटी के साथ ‘सुक्खू’ हो सकते हैं सीएम
रियाद समिट में अरब-चीन गठजोड़ का नया अध्याय शुरू, बढ़ाएंगे आपसी सहयोग
सुक्खू से मतभेद को नकारा
इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री से पूछा गया कि क्या उनके और सुखविंदर सुक्खू के बीच कोई मतभेद है तो उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है। हमारी (सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री) जोड़ी नंबर वन है।’ इस बयान को कांग्रेस में आ रही गुटबाजी की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है।
राहुल ने ट्वीट में किया था वादा
राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार से दूर रहे थे। हालांकि उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था ‘हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम बड़ा मुद्दा। राज्य में बड़ी संख्या में सरकारी सेवाओं से रिटायर्ड कर्मचारी रहते हैं’। इस तरह उन्होंने हिमाचल की जनता से वादा किया था कि सरकार आने की सूरत में इसे तुरंत बहाल किया जाएगा। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि ओपीएस के वादे की वजह से कांग्रेस को चुनाव में फायदा मिला।
Sukhwinder Singh Sukhu took oath as CM, Sukhwinder Singh Sukhu, Sukhwinder Singh Sukhu CM,