उपजिलाधिकारी रेखा कोहली और तहसीलदार पूजा शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने लालकुआँ क्षेत्र के सीएससी सेंटरों में छापेमारी की गई इस दौरान प्रशासन की टीम तहसील के निकट स्थित पुनीत भाकुनी के सीएससी सेंटर में पहुंची, जहां रखे तमाम प्रपत्रों एवं कंप्यूटर आदि की जांच करते हुए उन्होंने सीएससी सेंटर में बैठी युवती को शासन के निर्देश का पालन करने के सख्त निर्देश दिए साथ ही तमाम प्रमाण पत्र बनाने में निर्धारित शुल्क ही वसूलने की सख्त हिदायत दी,
उक्त सीएससी सेंटर में बैठी युवती ने प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 250 रुपए शुल्क लेने की बात कही तो उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने उसकी फटकार लगाई तथा भविष्य में मानकों से अधिक शुल्क लेने पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने पंकज पांडे के सीएससी सेंटर की जांच की तथा नगर के अन्य सीएससी सेंटर में जैसे ही वह पहुंचे तो अधिकांश सीएससी केंद्र संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद करके जा चुके थे, इस मौके पर उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने कहा कि उक्त टीम द्वारा शेष बचे सीएससी सेंटरों का औचक निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाएगा।