शिमला। हिमाचल प्रदश में नए साल के अप्रैल महीने में बीपीएल परिवारों की सूची की समीक्षा होगी, जिसमें पात्र परिवार को सूची में शामिल कर अपात्र लोगों को हटाया जाएगा।
सूची की समीक्षा के लिए अधिकारियों को 5 जनवरी से पहले मापदंड तय करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद इसे लेकर मंत्रिमंडल की स्वीकृति ली जाएगी। इसके साथ ही नए दिशा-निर्देशों को प्रदेश भर में जनवरी में होने वाली ग्रामसभा में आम जनता के साथ सांझा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि, ‘प्रदेश में अप्रैल, 2025 में बीपीएल परिवारों की सूची में संशोधन की प्रक्रिया शुरू होगी।
पांच जनवरी से पहले मापदंड तय करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीपीएल सूची में केवल पात्र परिवारों को ही सम्मिलित करना सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में नए मापदंड तैयार किए जाएं। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि इन मापदंडों को 5 जनवरी, 2025 से पहले तैयार किया जाए। इसके उपरान्त, इस संबंध में मंत्रिमंडल से स्वीकृति ली जाएगी। नए दिशा-निर्देशों को जनवरी, 2025 में होने वाली ग्रामसभा में आम जनता के साथ साझा किया जाएगा।