पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को मतदान जारी है। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रबड़ी देवी तथा बेटे तेजस्वी यादव के साथ एक तस्वीर साझा की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लालू यादव ने तस्वीर के साथ लिखा, “तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए, नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।”
तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी।
20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है। pic.twitter.com/KSKnwtf57D
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 6, 2025
पहले चरण में 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान चल रहा है। इस चरण में करीब 3.75 करोड़ मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। प्रमुख उम्मीदवारों में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव और बीजेपी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने X पर लिखा, “आज बिहार में लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। सभी मतदाता पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। पहली बार वोट डाल रहे युवाओं को विशेष बधाई। याद रखें—पहले वोट, फिर जलपान।