मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई में एंटोप इलाके में एक घर ढह गया है। बता दें कि एक तीन मंज़िला ईमारत के गिरने से अफरातफरी मची हुई है। इस कादसे में कुल 9 लोगों को बचाया गया है।
बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। एंटोप हिल पुलिस स्टेशन मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक इमरान साउथ-सेंट्रल मुंबई स्थित एंटोप हिल इलाके के जय महाराष्ट्र नगर में बानी हुई थी। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। इसके चलते रेस्क्यू ऑप्रेशन शुरू कर दिया गया है, और रेस्क्यू टीम खोजबीन कर रही है।