हरदोई। यूपी के हरदोई के शाहाबाद में लगातार फायरिंग हो रही है और फायरिंग की यह तीसरी घटना है जिसमे कई राउंड फायरिंग हुई।बच्चों के हुए विवाद के बाद हुई फायरिंग और विबाद में एक युवक घायल हुआ है जिसको इलाज के लिये भर्ती कराया गया है।
बच्चों के विबाद में मारपीट और फायरिंग की यह घटना वाजिद खेल मोहल्ले की है।बताया गया है कि मजार के पास रहने वाले अदनान उर्फ पुष्पराज पुत्र अंसार उर्फ लाल बत्ती और सरफराज के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। विवाद जल्द ही बड़ों तक पहुंचा और दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई।बात बढ़ने पर अदनान उर्फ पुष्पराज ने तमंचे से फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।इसी दौरान, रास्ते से गुजर रहे हाफिज पुत्र नजीर को हाथ और पेट में छर्रे लग गए, जिससे वह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया घायल के परिजनों से बातचीत कर उनका प्रार्थना पत्र प्राप्त किया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।फायरिंग की इस घटना से मोहल्ले में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।फायरिंग की 3 दिन में यह तीसरी वारदात है।