मनोज तिवारी
उत्तर प्रदेश के हरदोई में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पाया गया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर पुलिस कस्टडी से भगाने और एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है।सीओ सिटी ने बताया की सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी।सीओ ने कहाकि सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।फिलहाल पुलिस पर लगाये गए आरोपो ने सनसनी मचा दी है।
सनसनीखेज मामला हरदोई की देहात कोतवाली इलाके के शुगर मिल कॉलोनी का है।यहां के रहने वाले लक्ष्य मिश्रा पुत्र पवन कुमार कसम बघौली थाना क्षेत्र में बघौली रेलवे स्टेशन के 400 मीटर के आसपास पड़ा पाया गया।मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी।लक्ष्य का शव रेलवे ट्रैक पर पाए जाने की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस पर एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है।परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस महकमें में हड़कम्प गया और सीओ सिटी अंकित मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए और परिजनों से वार्ता की।लक्ष्य की माता दीपमाला ने कल पुलिस अधीक्षक को संबोधित एक शिकायती पत्र दिया था जिसमें बताया था कि उनका पुत्र मानसिक रूप से परेशान है और जब वह घर से बाहर किसी तरह से निकल पाता है लोगों के साथ मारपीट करता रहता है और लोगों को दौड़ाता है।इसकी शिकायत विभिन्न माध्यमों से पुलिस को की गई थी।किसी दिन उसके ऊपर पेट्रोल पंप पर पत्थर चलाने के आरोप लगाए गए और उसके पिता पवन कुमार को बात करने के लिए बुलाया गया जब वह पेट्रोल पंप पर पहुंची तो पुलिस पति को साथ लेकर कोतवाली चली गयी जबकि पुत्र को फोन करके अभिरक्षा में दिया गया था।
महिला का आरोप है कि पैसों के लिए उसके पुत्र को एक षड्यंत्र के तहत पहले कस्टडी से भगाया गया फिर एनकाउंटर कर दिया गया।लक्ष्य के भाई गौरव का आरोप है कि वह जब कोतवाली नाश्ता देने के लिए गया तो बताया गया कि उसका भाई कस्टडी से भाग गया है और उसके बाद शव रेलवे ट्रैक पर मिला।मृतक की माँ और भाई ने एनकाउंटर कर मार देने के आरोप लगाए है।भाई और मां के आरोपो से सनसनी फैल गई है।फिलहाल प्रकरण पर सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि बघौली में रन ओवर की सूचना थी जिसके बाद स्थानीय पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची थी।सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी।सीओ ने कहाकि सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।फिलहाल पुलिस पर लगाये गए आरोपो ने सनसनी मचा दी है।