उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर हैं। वह रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
राज्य की स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है।
प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान राज्य में बुनियादी ढांचे और पर्यटन विकास से जुड़ी कई नई योजनाओं की घोषणा की जाएगी। मोदी सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को पर्यावरण संरक्षण के साथ सतत विकास का आदर्श मॉडल बनाना है।