उत्तराखंड की जनता ने अगले पांच सालों के लिए अपना प्रथिनिधित्व करने के लिए किस पार्टी को चुना है इसका पता आज चल जाएगा। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों ने ईवीएम में बंद चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद बनने वाली संभावित स्थिति के मद्देनजर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राज्य में 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। बता दें कि बीत दिन पहले आए एग्जिट पोल में भाजपा या कांग्रेस को उत्तराखंड में बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है लेकिन ज्यादातर में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर या त्रिशंकु विधानसभा की संभावना व्यक्त की है।
पूर्व सीएम हरीश रावत के वोटों में अंतर बढ़ता जा रहा है। लालकुआं विधानसभा में मोहन बेस्ट 7085 वोट से आगे है। हरीश रावत को तीसरे राउंड के बाद 7639 और मोहन बिस्ट को 14724 वोट मिले है। खास बात यह है कि उत्तराखंड में मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट पर दोबारा कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी से आगे आ गए हैं।
उत्तरकाशी : गंगोत्री-यमुनोत्री भाजपा आगे तो पुरोलो में कांग्रेस आगे
उत्तरकाशी :
गंगोत्री में बीजेपी 171 वोट से आगे।
यमुनोत्री में निर्दलीय प्रत्याशी 232 से आगे
पुरोला में कांग्रेस 1839 से आगे
देहरादून: जानिए कौन सी विधानसभा सीट से कौन आगे
देहरादून जिला 10 सीटें
चकराता- कांग्रेस आगे
विकासनगर- भाजपा आगे
सहसपुर- कांग्रेस आगे
धर्मपुर- कांग्रेस आगे
रायपुर -भाजपा आगे
राजपुर- भाजपा आगे
कैंट- भाजपा आगे
मसूरी- भाजपा आगे
डोईवाला- भाजपा आगे
पिथौरागढ़ विधानसभा प्रथम राउंड ईवीएम में कांग्रेस आगे हे
पिथौरागढ़ विधानसभा प्रथम राउंड ईवीएम
भाजपा 2661
कांग्रेस 2919
कांग्रेस 258 से वोटों से आगे
अल्मोड़ा की छह विधानसभा प्रथम चरण में भाजपा आगे
अल्मोड़ा की छह विधान सभा प्रथम चरण
अल्मोड़ा-भाजपा 170 वोट से आगे
सोमेश्वर-भाजपा 885 वोट से आगे
जागेश्वर-भाजपा 721 वोट से आगे
द्वाराहाट-भाजपा550 वोट से आगे
सल्ट-भाजपा 175 वोट से आगे
रानीखेत-256 वोट से भाजपा आगे