शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला में आज से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के कार्यवाही सुबह 11 शुरू होगी। यह हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का सातवां सत्र है। इस सत्र की शुरुआत प्रश्न काल के साथ होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू साप्ताहिक शासकीय कार्य सूची के बारे में वक्तव्य देंगे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव उन चार बिल की प्रति सदन पटल पर रखेंगे, जिन्हें राज्यपाल की स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें हिमाचल प्रदेश विद्युत शुल्क संशोधन विधेयक, हिमाचल प्रदेश माल और सेवा कर संशोधन विधेयक, हिमाचल प्रदेश नगर और ग्राम योजना संशोधन विधेयक और हिमाचल प्रदेश आबकारी संशोधन विधेयक शामिल है।