10 जुलाई से चातुर्मास आरंभ हो रहा है। चातुर्मास भगवान विष्णु को समर्पित है। चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से योग निद्रा में चले जाते हैं। देवशयनी एकादशी के दिन से मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चातुर्मास में भगवान विष्णु की पांच राशियों पर विशेष कृपा होने वाली है। जानें इन राशियों के बारे में व चातुर्मास के उपाय-
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए चातुर्मास शुभ रहने वाला है।
इस अवधि में आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। जीवन में तरक्की के नए रास्ते भी खुलेंगे।
चातुर्मास में भगवान विष्णु की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
इस अवधि में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए चार्तुमास लाभकारी साबित हो सकता है।
इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है।
नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकता है।
व्यापारियों को अचानक धन लाभ हो सकता है।
चातुर्मास में गरीबों की मदद करने से भगवान विष्णु के प्रसन्न होने की मान्यता है।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए चातुर्मास बेहद शुभ रहने वाला है।
हालांकि आपको नौकरी में तरक्की के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
इस अवधि में लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं।
भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए चातुर्मास में गाय को रोटी खिलाएं।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए चातुर्मास अच्छा रहने वाला है।
इस दौरान आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
व्यापारियों को धन लाभ के योग बनेंगे।
कर्क राशि वालों को चातुर्मास में श्री रामचरित मानस का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों पर चातुर्मास में भगवान विष्णु की कृपा रहने वाली है।
व्यापार करने वालों को आर्थिक लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
चातुर्मास के दौरान पक्षियों को दाना-पानी देना शुभ रहेगा।
डिसक्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।