नई दिल्ली। अगर आप भी चाहते हैं आपका पूरा दिन शुभ हो और आप चिंता-तनाव से मुक्त रहें तो सुबह उठने के बाद 1 घड़ी यानी (24 मिनट) तक कुछ ऐसी चीजें हैं जो नहीं देखनी चाहिए, वर्ना आपके बने बनाए काम बिगड़ने शुरू हो जाएंगे। बेवजह किसी से झगड़ा होगा या फिर धन की हानि होगी। आइये आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन सी अशुभ चीजें हैं जो हमें सुबह उठने के बाद नहीं देखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें
2023 में इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, देखें क्या आप भी हैं?
पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर फटा देसी बम, तीन की मौत
आईना न देखें
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सुबह उठने के बाद सबसे पहले आईना देखना अशुभ माना गया है। इसीलिए वास्तु के अनुसार भी बेडरूम में आईना लगाने के लिए मना किया जाता है। सुबह आईना देखने से विचारों में नकारात्मकता बढ़ सकती है। अगर पलंग के सामने आईना लगा रखा है तो सोने से पहले उस पर परदा डाल देना चाहिए।
छाया देखने से बचें
सुबह उठकर छाया देखने से भी बचना चाहिए। दरअसल, खुद की या दूसरों की छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से तनाव, डर और कपन्फ्यूजन बढ़ता है। जिससे कामकाज बिगड़ते हैं। इसलिए ऐसा नहीं करना चाहिए।
जानवरों और उनके फोटो
सुबह उठकर जानवर और उनके फोटो भी नहीं देखने चाहिए। ऐसा करने से दिनभर विवाद और टेंशन बना रहता है।
सुबह उठने के बाद देखें शुभ चीजें
सबेरे उठने के बाद शुभ चीजें देखनी चाहिए। जैसे सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपनी हथेलियां देखें। देवी-देवताओं की फोटो या सुंदर सकारात्मक फोटो देखनी चाहिए।
spritual news, spritual news latest, Do not see these things wake up in the morning,
डिसक्लेमर: उपरोक्त जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है, संबंधित विशेषज्ञों से अवश्य सलाह लें.