नई दिल्ली। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) 8 नवंबर कार्तिक सुदी पूर्णिमा दिन मंगलवार को लगने जा रहा है। 8 नवंबर को भारत के साथ ही साथ दुनिया के बहुत से देशों में चंद्र ग्रहण देखा जाएगा। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, एशिया में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें
शुक्र ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशि के जातकों को होगा विशेष लाभ
डॉक्टरों ने इमरान के पैर से निकाली गोली, हालत खतरे से बाहर
चंद्र ग्रहण लगने की वजह से इस साल देव दीपावली सोमवार 7 नवंबर को मनाई जाएगी। सूतक चंद्रग्रहण के 9 घंटे पूर्व ही लग जाता है। इस हिसाब से सूतक मंगलवार सुबह 7:51 बजे लग जाएगा। चंद्र उदय के हिसाब से चंद्रग्रहण संध्या 4:51 से 6:19 तक दिखेगा।
ग्रस्तोदय होने के कारण इस चंद्रग्रहण के प्रारंभ के क्षण भारत में कहीं भी नहीं देख सकेंगे। ग्रहण का मध्य भी कुछ गिने-चुने स्थान पर ही दिखेगा लेकिन ग्रहण की समाप्ति भारत के सभी नगरों में देखी जा सकती है। चंद्र ग्रहण के बाद कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के बाद करें यह कार्य-
स्नान करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए।
ऐसा माना जाता है स्नान करने से ग्रहण का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें।
साफ- स्वच्छ वस्त्र पहन लें
ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान करें और फिर साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
घर में गंगा जल का छिड़काव करें
ग्रहण की समाप्ति के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
घर के मंदिर में भी गंगा जल का छिड़काव करें।
भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें
ग्रहण के बाद देवी-देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करना चाहिए।
गाय को रोटी खिलाएं
ग्रहण खत्म हो जाने के बाद गाय को रोटी जरूर खिलाएं। गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
Lunar eclipse on November 8, Lunar eclipse news, Lunar eclipse latest news,