नई दिल्ली। 14 जनवरी को हर वर्ष मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस साल 14 जनवरी की शाम को सूर्यदेव मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। इस कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस पर्व को उत्तरायण का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन स्नान-दान के साथ भगवान सूर्य की पूजा का भी विधान है।
मकर संक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त
14 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 43 मिनट पर मकर संक्रांति की शुरुआत होगी। संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा, जो शाम 05 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगा।
ऐसे करें सूर्यदेव की पूजा
मकर संक्रांति के दिन सूर्य शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इसलिए इस दिन सूर्यदेव के साथ शनिदेव की पूजा भी करनी चाहिए।
सुबह उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके साथ सुथरे वस्त्र धारण कर लें।
इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल भर लें और उसमें थोड़ा सा सिंदूर, अक्षत और लाल फूल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
साथ ही मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान सूर्य को गुड़, तिल, खिचड़ी आदि का भोद लगाएं। इसके बाद विधिवत आरती भी कर लें।
संक्रांति पर करें इन मंत्रों का जाप
ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणाय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ ।
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।
Makar Sankranti festival, Makar Sankranti, when Makar Sankranti,