नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में खरमास बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। 16 दिसंबर 2022 से खरमास का प्रारम्भ हो चुका है। खरमास की अवधि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है, 14 जनवरी 2023 को खरमास का समापन हो रहा है।
यह भी पढ़ें
इस दिन है सफला एकादशी का व्रत, राशि के अनुसार करें उपाय
दिल में शहर, नजर में गांव और लक्ष्य मिशन 2024
शास्त्रों के अनुसार खरमास में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण कार्यों न करने की सलाह दी जाती है। खरमास के बाद यह सभी कार्य पुनः शुरू किए जा सकते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 मार्च से फिर 30 दिनों के लिए खरमास शुरू हो जाएगा। ऐसे में आप जान लें कि जनवरी से मार्च के बीच विवाह के शुभ तिथियां कब हैं।
विवाह के लिए शुभ मुहूर्त तिथि
जनवरी- 17 जनवरी से विवाह के शुभ दिन शुरू हो जाएंगे। पंचांग के अनुसार 17, 18, 19, 25, 26, 27, 30 और 31 जनवरी विवाह के लिए उत्तम है।
फरवरी- फरवरी मास में विवाह के कई शुभ दिन मौजूद हैं। 1, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 15, 22, 23, 27 और 28 फरवरी सबसे उत्तम है।
मार्च- 15 मार्च से सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिस वजह से इस दिन से पुनः खरमास शुरू हो जाएगा। इसलिए मार्च मास में विवाह के लिए कुछ ही शुभ तिथियां मौजूद हैं। इनमें 1, 5, 6, 7, 8, 9, 11 और 14 मार्च को विवाह के लिए उत्तम बताया जा रहा है।
auspicious time of marriage, auspicious time of marriage in january, auspicious time of marriage in febraury, auspicious time of marriage in march,
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता की गारंटी नहीं है। अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।