नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां धूम धाम से की जा रही हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। पूरे देश में जश्न का माहौल है।
इस बीच अब पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर भगवान श्रीराम का एक मधुर भजन साझा किया है। साथ ही भजन के गायक जुबिन नौटियाल, लेखक मनोज मुंतशिर और म्यूजिक कंपोजर पायल देव की तारीफ भी की।
पीएम मोदी ने कही यह बात
पीएम मोदी ने ‘मेरे घर राम आए हैं’ भजन साझा करते हुए लिखा, ‘भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।
भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सुअवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राममय हो रहा है। राम लला की भक्ति से ओतप्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है…#ShriRamBhajan https://t.co/qg3vIDyeMa
— Narendra Modi (@narendramodi) January 5, 2024
हंसराज रघुवंशी की प्रशंसा
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर पर आधारित भजन, ‘जय श्री राम’ के लिए गायक हंसराज रघुवंशी की प्रशंसा की थी।
पीएम मोदी ने बीते गुरुवार को एक्स पर लिखा, ‘अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए।’
अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए… #ShriRamBhajan https://t.co/kDSO8SNzxW
— Narendra Modi (@narendramodi) January 4, 2024